वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.06.2026 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग, श्रीनगर के समीप दो युवक आपसी विवाद को लेकर मारपीट एवं हंगामा कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पाया गया कि दोनों युवक पूर्व में हुई कहासुनी एवं गाली-गलौज को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो गई थी। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा दोनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सईम अहमद (उम्र 29 वर्ष), निवासी- श्रीनगर, जनपद पौड़ी
2. सैम चौहान (उम्र 22 वर्ष), निवासी- श्रीनगर, जनपद पौड़ी
पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुरेश रतूड़ी
2. हे0का0 संजय कुमार
3. होमगार्ड भूपेन्द्र सिंह
