बिजनौर जिले में रूपेडिहा से हरिद्वार जा रही 44 यात्रियों से भरी रोडवेज बस, राजपूताना के पास अचानक सामने आए कंटेनर से बचने के चक्कर में कच्चे रास्ते पर उतर गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया। चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रवाना कर दिया गया।
