बिजनौर जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम 4 बजे आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अन्य विभागों की बेहतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिले को टॉप 10 में लाने का लक्ष्य दिया। डीएम ने अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड की दैनिक मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डैशबोर्ड पर अपलोड किए जाने वाले डेटा की गहन जांच की जाए। यह भी बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्वयं डैशबोर्ड की समीक्षा करते हैं। बैठक में परिवहन, जीएसटी, बाट-माप, आबकारी, खनन, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा, उद्यान, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पंचायती राज, जल निगम, पर्यावरण, प्राथमिक शिक्षा और पशुधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
