बिजनौर जिले के गंगा बैराज पुल में आई गड़बड़ी के कारण बड़े वाहनों का संचालन पुल पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने व आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि 15 अगस्त की सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजनौर से गंगा बैराज तक हर 30 मिनट में बसों का संचालन किया जाएगा। पैदल पुल करते ही यात्रियों को दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर आदि के लिए बसें मिल जाएगी।
