बिजनौर के विवेक कालेज ऑफ आयुर्वेदिक सांइसेस एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. देवाशीष पाणीग्रही के प्रेरणादाई उद्बोधन से हुआ। उन्होंनें छात्रों को रैगिंग की सामाजिक, मानसिक, शैक्षणिक हानियों से अवगत कराया। संचालन डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। छात्रों ने ‘एन्टी रैगिंग विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष पाणीग्रही, को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजीव, डॉ. सुप्रिया टोंगे एवं सदस्य डॉ. आधार भटनागर, डॉ. सुनीता गोस्वामी, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव तथा डॉ. सुमित विश्नोई उपस्थित रहे।
