आज सोमवार को प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलायी, जबकि सदस्यगणों को शपथ अध्यक्ष ने दिलायी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगणों को बधाई संदेश भेजा गया। और कहा कि जिला पंचायत की कमान महिला के हाथों में होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और अपनी मेहनत और लगन से नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
