यूपी के बिजनौर जनपद में सोमवार को बाल्मीकि समाज के कलवा वीर मंदिर दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की कार गूलाह नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में चालक अभय कुमार ने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार बहकर करीब 750 मीटर दूर जाकर फंस गई। जानकारी के अनुसार, नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम कश्मीरी रागोपुर निवासी अभय कुमार रविवार शाम कार से कलवा वीर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे और वहीं रात में रुक गए। उस समय गूलाह नदी में पानी सामान्य था, लेकिन रातभर हुई मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
